Ticker

6/recent/ticker-posts

RSMSSB पटवारी भर्ती परीक्षा की व्यापक तैयारियों को लेकर बैठक

पटवार एग्जाम 2021

      

     राजस्थान पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा हेतु बुधवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर अन्तर सिंह नेहरा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद थे। नेहरा ने बताया कि परीक्षा के सफल एवं सुचारू संचालन हेतु की जाने वाली समस्त व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। परीक्षा केन्द्रों पर पर्यवेक्षक, वीक्षक, पुलिस, नोडल अधिकारी की नियुक्ति के साथ ही वीडियो ग्राफी करवाया जाना भी आवश्यक है। उन्होंने बताया कि जिले में सतर्कता दलों का गठन कर दिया गया है। सतर्कता दलों में प्रशासनिक, पुलिस, और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को शामिल किया गया है। जयपुर में 23 अक्टूबर को 230 और 24 अक्टूबर को 235 परीक्षा केन्द्रों पर यह परीक्षा आयोजित होगी। 

नेहरा ने बताया कि 23 24 अक्टूबर को दोनों दिवस में दो-दो चरणों में पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए पांच अस्थाई बस स्टेण्ड बनाए गए है। यह पांच अस्थाई बस स्टैण्ड सूरजपोल मण्डी के बाहर ट्रॉसपोर्ट नगर दिल्ली रोड, रोडवेज बस स्टैण्ड टनल से पहले आगरा रोड, कृषि विज्ञान केन्द्र बीटू बाईपास, बदरवास नारायण विहार तिराहा अजमेर रोड और विद्याधर नगर स्टेडियम सीकर रोड पर बनाए गए है, जहां से रोडवेज और निजी बसों का संचालन होगा। ये बस स्टैण्ड 22 अक्टूबर से संचालित होगे।

सभी स्टैण्डों पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। यह अधिकारी परीक्षार्थियों के आवागमन और अन्य व्यवस्थाओं को देखेंगे। प्रथम चरण की परीक्षा प्रातः 8.30 बजे से 11.30 बजे तक एवं द्वितीय चरण की परीक्षा अपरान्ह 2.30 बजे से सांय 5.30 बजे तक आयोजित होगी। जिला कलक्टर नेहरा ने बताया कि पटवारी भर्ती परीक्षा के लिए जयपुर जिला कलक्ट्रेट में नियंत्रण कक्ष की स्थापना कर दी गई है। नियंत्रण कक्ष जिला कलक्ट्रेट के कमरा नम्बर 116 में 21 अक्टूबर से संचालित होगा जो परीक्षा समाप्ति तक चलेगा। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 2206699 है। 

यहां पढ़ें ड्रेस कोड ( RSMSSB Rajasthan Patwari Exam Dress Code  )
1-
परीक्षार्थी को तय ड्रेस कोड में आना अनिवार्य है। साथ ही मास्क भी लगाना होगा। ड्रेस कोड के पालन बगैर परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं दी जाएगी। 
2-
परीक्षा के लिए पुरुष अभ्यर्थी आधी आस्तीन शर्ट/टी-शर्ट, पैंट और हवाई चप्पल/स्लीपर पहनकर जा सकेंगे।

3- महिला अभ्यर्थी को सलवार सूट या साड़ी, आधी आस्तीन का कुर्ता/ब्लाउज, हवाई चप्पल/स्लीपर पहनकर और बालों में साधारण रबड़ बैंड लगा कर जाना होगा। मास्क भी जरूर पहनें। 

4- परीक्षार्थियों को पूरी आस्तीन का कुर्ता, शर्ट, ब्लाउज, आदि पहनकर एवं अपनी वेशभूषा में बड़ा बटन, किसी प्रकार के ब्रोच (जड़ाऊ पिन) या बैज या फूल आदि लगा कर आने की इजाजत नहीं होगी। 

5- परीक्षार्थियों को लाख/कांच की पतली चूड़ियों के अलावा किसी भी प्रकार के जेवरात यथा अन्य प्रकार की चूड़ियां, कान की बाली, अंगूठी, ब्रासलेट आदि पहनकर जाने पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
6-
घड़ी, जूते/सैंडल, मोजे, धूप का चश्मा, बैल्ट, हैंडबैग, हेयर पिन, गण्डा/ताबीज, कैप/हैट, स्कार्फ, स्टॉल, शॉल, मफलर, पहनकर जाने पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

7- सिख अभ्यर्थियों को कड़ा, कृपाण व पगड़ी आदि धार्मिक प्रतीकों को धारण कर परीक्षा में शामिल होने की अनुमति है । लेकिन इस सिख परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर डेढ़ घंटे पहले जरूर पहुंचें। 

8- अपने साथ नीले रंग का पादरर्शी बॉल पेन के अलावा किसी प्रकार का पेन, पानी की बोतल, पर्स, बैग, ज्योमेट्री/पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, कैलकुलेटर, तख्ती/पैड/गत्ता, पैनड्राइव, रबर लॉग टेबिल, स्कैनर, किताबें, नोटबुक, पर्चियां, व्हाइटनर, किसी प्रकार का संचार उपकरण, स्लाईड रूल, किसी प्रकार का हथियार, आदि लेकर केंद्र पर प्रवेश न करें।

                     Click Here 👇

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ