IBPS Notification 2021: इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर / मैनेजमेंट ट्रेनी
परीक्षा 2021 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
बैंक में नौकरी के इच्छुक सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 नवंबर 2021 है।
इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 4135 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, बैंक ऑफ इंडिया के 588 पद, बैंक ऑफ महाराष्ट्र के 400 पद, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के 620 पद, यूनियन
बैंक ऑफ इंडिया के 912 पद, कैनरा बैंक के 650 पद, पंजाब और सिंध बैंक के 427 पद सहित
अन्य कई पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 52000 रुपए से 55000 रुपए
महीने तक का वेतन दिया जाएगा।
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर्स की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार की आयु 20 साल से 30 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
IBPS भर्ती 2021 चयन प्रकिया
चयन प्रक्रिया की बात करें तो IBPS PO Recruitment 2021 के लिए उम्मीदवारों का चयन प्री परीक्षा, मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
IBPS भर्ती 2021 पेपर पैटर्न
प्रिलिमनरी परीक्षा में उम्मीदवारों से इंग्लिश, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और रीजनिंग एबिलिटी से कुल 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। इस पेपर को हल करने के लिए उम्मीदवारों को 1 घंटे का समय दिया जाएगा। यह परीक्षा 4 दिसंबर से 11 दिसंबर 2021 तक आयोजित की जाएगी। वहीं, इस परीक्षा में उपस्थित होने के लिए IBPS PO Prelims Admit Card नवंबर 2021 में जारी किया जाएगा।
IBPS भर्ती 2021 आवेदन प्रक्रिया
सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार IBPS PO / MT Recruitment 2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर 10 नवंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए एससी / एसटी / पीडब्लूबीडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 175 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि, अन्य कैटेगरी के उम्मीदवारों को 850 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करें।
0 टिप्पणियाँ