RIICO recruitment 2021 : राजस्थान सरकार के रीको उपक्रम ( राजस्थान स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट एंड इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड- आरआईआईसीओ ) में कई तरह के पदों पर 217 वैकेंसी निकाली गई है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 13 नवंबर 2021 है। इच्छुक उम्मीदवार RIICO की वेबसाइट riico.onlinerecruit.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
पदों का ब्योरा
डिप्टी मैनेजर (इंडस्ट्रियल डेवेलपमेंट/टेक्निकल) – 8 पद
प्रोग्रामर – 2 पद
सहायक स्थल अभियंता (सिविल) – 49 पद
सहायक लेखा अधिकारी ग्रेड-द्वितीय– 23 पद
कनिष्ठ विधि अधिकारी ग्रेड-द्वितीय– 16 पद
कनिष्ठ अभियंता (पॉवर)– 3 पद
असिस्टेंट प्रोग्रामर – 2 पद
आशुलिपिक – 19 पद
ड्रॉफ्ट्समैन-कम-ट्रेसर (सिविल) – 15 पद
कनिष्ठ सहायक – 80 पद
आयु सीमा - आवेदन पत्र की अंतिम तिथि तक न्यूनतम आय 18 वर्ष एवं अधिकतम 40 वर्ष से कम हो।
आयु सीमा में छूट
राजस्थान राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पुरूष- 5 वर्ष.
सामान्य वर्ग की महिला - 5 वर्ष।
राजस्थान राज्य की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिला- 10 वर्ष।
विधवा एवं तलाकशुदा (परित्यक्ता) महिला के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा नही होगी।
दिव्यांग
सामान्य - 10 वर्ष
पिछड़ा वर्ग/ अति पिछड़ा वर्ग - 13 वर्ष
एससी , एसटी - 15 वर्ष
RIICO recruitment 2021: चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों का चयन प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से किया जायेगा। यह परीक्षा ऑनलाइन/ऑलाइन आयोजित की जा सकती है जिसके संबंध में विवरण रीको की वेबसाइट पर यथासमय प्रकाशित कर दिया जाएगा
0 टिप्पणियाँ