भारतीय रेलवे ने उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज, उत्तर प्रदेश के तहत अप्रेंटिस की पोस्ट के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे इंडियन रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट rrcpryj.org के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 01 दिसंबर है। उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.rrcprjapprentices.in/ पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
पदों की संख्या : 1664
महत्वपूर्ण तारीख
आवेदन की शुरुआत तारीख – 02 नवंबर 2021
आवेदन की आखिरी तारीख – 01 दिसंबर 2021
योग्यता
उम्मीदवारों को न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं में पास होना चाहिए। साथ ही एनसीवीटी / एससीवीटी से संबद्ध किसी मान्यता प्राप्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से ITI सर्टिफिकेट / नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट होना चाहिए।
आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयु सीमा 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
सिलेक्शन प्रोसेस
उम्मीदवारों के सिलेक्शन के लिए 10वीं और ITI में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
आवेदन शुल्क
एससी/एसटी/पीएच/महिला उम्मीदवार – कोई शुल्क नहीं
अन्य – रु. 100/-
0 टिप्पणियाँ