Ticker

6/recent/ticker-posts

SSC GD Constable Exam 2021: GD भर्ती में लिखित परीक्षा के साथ ये चीजें भी है जरूरी, 4 चरणों से गुजरने के बाद मिलेगी नौकरी

 

SSC GD Constable Exam 2021 EXAM TIPS

SSC GD Constable Exam

   भारतीय अर्धसैनिक बलों में GD कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र जल्द ही जारी किया जा सकता है। GD कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए परीक्षा (लिखित ) 16 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच आयोजित की जानी है। अर्धसैनिक बलों में कॉन्स्टेबल के 25,271 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली इस भर्ती के लिए आयोग ने 17 जुलाई से 31 अगस्त के बीच आवेदन मांगे थे।

कितनी होगी दौड़

इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा तो 16 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच आयोजित की जानी है, लेकिन अभ्यर्थियों को यह ध्यान रखना चाहिए कि इस भर्ती में लिखित परीक्षा के साथ साथ दौड़ भी जरूरी है। इस भर्ती के लिए होने वाले दौड़ में बहुत सारे अभ्यर्थी ठीक तरीके से तैयारी नहीं करने की वजह से बाहर हो जाते हैं। इस भर्ती के लिए आयोजित होने वाले दौड़ में सफल होने के लिए पुरुष अभ्यर्थियों को 24 मिनट में 5 किलोमीटर तथा महिला अभ्यर्थियों को 8 मिनट 30 सेकंड में 1.6 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होती है।

चरणों की परीक्षा के बाद मिलेगी नौकरी 

GD  भर्ती में अभ्यर्थियों को चयनित होने के लिए 4 चरणों की परीक्षा से गुजरना होगा। दरअसल इस भर्ती के लिए सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को दूसरे और तीसरे चरण की परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक पात्रता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। जो अभ्यर्थी इन सब में पास हो जाएंगे, वैसे अभ्यर्थियों को चौथे और आखिरी चरण की परीक्षा मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में हिस्सा लेना होगा। इन सभी चरणों मे सफल होने वाले अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट बनेगी और फिर उन्हें विभिन्न अर्धसैनिक बलों में नियुक्त किया जाएगा

                                       Click Here 👇

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ