Ticker

6/recent/ticker-posts

अनुप्रति योजना के लिए आवदेन कैसे करें और क्या है पात्रता पढ़िए पूरी जानकारी

Anuprati yojana

   अगर आप भी अनुप्रति योजना का लाभ उठाना चाहते है और ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो ध्यानपूर्वक विस्तार से अंत तक पढ़ें आपको हर जानकारी इस लेख में मिलेगी ।

क्या है अनुप्रति योजना –

     मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी छात्रों और छात्रों के लिए राजस्थान अनुप्रति योजना की शुरुआत की है । इस योजना के अंतर्गत मेधावी छात्र विभिन विभिन्‍न प्रतियोगी परीक्षाएं जैसे राजस्थान सिविल सेवा, भारतीय सिविल सेवा, आई.आई.टी., आई.आई.एम., सी.पी.एम.टी., एन.आई.टी. एवं राजकीय मेडिकल एवं इन्‍जीनियरिंग आदि में चयन की तैयारी के लिए राजस्थान सरकार आर्थिक सहायता देगी। इस योजना के लिए अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ विशेष पिछडा वर्ग/अन्‍य पिछडा वर्ग एवं सामान्‍य वर्ग के बी.पी.एल. परिवारों के छात्र और छात्राएं ही आवेदन कर सकती है।


मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना राजस्थान

      अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विशेष पिछडा वर्ग, अन्‍य पिछडा वर्ग एवं सामान्‍य वर्ग के बी.पी.एल. परिवार जिनकी वार्षिक आय 8 लाख रूपये से कम है और आवेदक के माता – पिता level – 11 तक का वेतन ले रहे है, ये सभी अभ्यार्थी इस योजना के लिए आवेदन योग्य है। इस योजना की घोषणा 06 जून 2021 को राजस्थान सरकार द्वारा की गयी है और इस योजना का लाभ पाने के लिए अभी आवेदन करें। अनुप्रति योजना के लिए आवेदन लिंक इस लेख के अंत में दिया गया है


राजस्‍थान अनुप्रति योजना 2021 पात्रता / योग्यता [Eligibility]

1.आवेदक राजस्‍थान का मूल निवासी होना चाहिए।

2.परिवार की वार्षिक आय 8.00 लाख (आठ लाख रुपये) से अधिक न हो।

3.आवेदक राजस्‍थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित राज्‍य एवं अधीनस्‍थ सेवा (संयुक्‍त प्रतियोगी) परीक्षा में पहले से ही राजकीय सेवा में कार्यरत नहीं हो।

4.अभ्यर्थी अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ विशेष पिछडा वर्ग, अन्‍य पिछडा वर्ग एवं सामान्‍य वर्ग के बी.पी.एल. (राज्‍य बी.पी.एल. सहित) परिवार का सदस्‍य हो।

5.अभ्‍यर्थी ने प्रतियोगी परीक्षा का निर्धारित चरण पास कर लिया हो अथवा प्रवेश परीक्षा उत्‍तीर्ण कर सूचीबद्ध शिक्षण संस्‍थाओं में प्रवेश ले चूका हो।

6.छात्र द्वारा राज्‍य के राजकीय इन्‍जीनियरिंग या मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश हेतु कक्षा 12वीं में 60 % अंक प्राइज़ किये हों।


अनुप्रति कोचिंग योजना आवेदन हेतु जरुरी दस्तावेज़

1.आवेदक का आधार कार्ड व शपथ पत्र

2.आवासीय प्रमाण पत्र (Residence Proof)

3.परिवार का वार्षिक आय प्रमाण पत्र (Income Proof Certificate)

4.जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate )

5.सामान्य श्रेणी के आवेदकों के लिए बीपीएल प्रमाण पत्र (BPL Certificate )

6.मोबाइल नंबर, Email ID

7.लाभार्थी छात्र की पासपोर्ट साइज फोटो

8.लाभार्थियों के द्वारा विभिन्न चरणों की प्रतियोगी परीक्षाओं का प्रमाण पत्र

9.प्रोफेशनल/तकनीकी पाठ्यक्रमों में राष्‍ट्रीय स्‍तर के शिक्षण संस्‍थानों (योजना में सूचीबद्ध संस्‍थाओं) में प्रवेश पाने के लिए Entrance Exam पास करने एवं एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में एडमिशन लेने का प्रमाण पत्र।



राजस्थान अनुप्रति कोचिंग योजना आवेदन फॉर्म

क्या आप भी राजस्थान अनुप्रति योजना 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु नीचे दी गयी जानकारी को अवश्य पढ़ें।

 इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन हेतु इन स्टेप्स को फॉलो करें:

सबसे पहले अनुप्रति योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए और वहाँ से राजस्थान अनुप्रति योजना 2021 आवेदन फॉर्म / एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा।

आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद होम पेज पर “Apply Online / E -Services” के विकल्प खोजे और “SJMS PORTAL” के विकल्प को चुने।

इसके बाद आपको “Sign Up – Registration” के विकल्प पर जाए और पंजीकरण फॉर्म में पूछी गयी जानकारी दें।

सफलता पूर्वक पंजीकरण के बाद “Sign-in-Login” के ऑप्शन पर क्लिक करें।

लॉगिन करने के बाद अनुप्रति योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म खुल जायेगा।

आवेदन फॉर्म में पूछी गयी जानकारी अच्छे से भरे, दी गयी जानकारी की जाँच करें और आवेदन फॉर्म को सबमिट बटन पर क्लिक कर जमा कर दें।

इस प्रकार आप राजस्थान अनुप्रति कोचिंग योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ