Ticker

6/recent/ticker-posts

10वीं के बाद कौन सा सब्जेक्ट ले?

 






10वीं के बाद कौन सा सब्जेक्ट ले?

    कोरोना महामारी के इस दौर में अगर आप भी कक्षा 10 के बाद कौनसा subject लेना है क्या होगा कैसे होगा ऐसे सवालो से तनाव में है तो चिंता न करें आज आपके सारे सवालो के जवाब में देने वाला हूँ |

एक समय था जब इन्टरनेट की सुविधा नहीं होती थी ये देखने के लिए की दसवीं के बाद आगे क्या करना होगा कैसे विषय का चयन होगा | लेकिन अब वो समस्या नहीं रही |

आगे की Stream को चुनना उतना कठिन नहीं है अगर आपको ये पता चल जाये की आपकी रूचि  किस चीज़ में है और  किन विषयों पर आपकी पकड है| सबसे महत्वपूर्ण चीज़ की आपको उस विषयों में दिलचस्पी होनी चाहिए और उन्हें पढने में आप अपनी जी जान लगा सकते हैं.

दसवी के बाद सही stream के चुनाव के पीछे अक्सर students को ये तय करने में दिक्कत आती है की कौन सी stream दुसरे से बेहतर है. कौन सी stream में उन्हें आसानी होगी ज्यादा marks score करने में. कौन सी stream उन्हें मदद करेगी उनके लक्ष्य और नौकरी को हासिल करने में. वहीँ क्या उन्हें आगे अच्छी job satisfaction प्रदान करने वाली है.

यहाँ आपको वो सभी पहलुओं के विषय में जानकारी प्राप्त होगी जिन्हें की आपको जानना बहुत ही जरुरी होता है 10th के बाद stream का चुनाव करने में. यह एक ऐसा स्थान है जो आपके जीवन की आगे की गतिपथ का निर्णय करती है. इसलिए इस article दसवी के बाद क्या कोर्स करे को आपको बड़े ध्यान से पढना होगा. यह article (10th class courses study tips in hindi) केवल छात्रों के लिए ही नहीं बल्कि उन्हें अभिभावकों के लिए भी उतनी ही महत्वपूर्ण है. तो फिर बिना देरी किये चलिए शुरू करते हैं|


सब्जेक्ट चयन

जब आप 10th पास कर लेते हैं तब आपके सामने जो सबसे सवाल उत्पन्न होता है वो ये की इसके बाद आपको वो तीन मुख्य streams जो की हैं, Science, Commerce और Arts में से कौन सा लेना चाहिए. आपको ये जानकर शायद खुशी भी हो की इसके आलावा भी बहुत से विकल्प है 10वी पास करने के बाद| आइये फिर जानते हैं की 10th के बाद करियर विकल्प क्या है|

वैसे तो भारत में students के लिए 10th के बाद बहुत से options होते हैं आगे की पढाई करने के लिए

लेकिन फिर भी इन सभी career paths को मुख्य रूप से इन चार श्रेणी में बांटा गया है. वहीँ इन श्रेणी या streams में तीन तो आप सभी को पता ही होगा वहीँ एक चौथा भी है जिसे आप Professional Course भी कह सकते हैं. तो चलिए अब जानते हैं की 10th के बाद कौनसा subject चुनें |

इन streams को मुख्य रूप से चार categories में बांटा गया है, जो की हैं-

·         ARTS/HUMANITIES (कला)

·         COMMERCE (वाणिज्य)

·         SCIENCE (विज्ञान)

·         Stream-Independent Career Options (प्रोफेशनल कोर्स)



10th के बाद विज्ञान

10th के बाद Science या विज्ञान एक बहुत ही attractive stream है और इस stream का चुनाव करना प्रायतः सभी students और उनके अभिभावक चाहते हैं. ऐसा शायद इसलिए की Science stream उन्हें आगे चलकर बढ़िया career options प्रदान करता है जैसे Engineering ,Medical, IT और Computer science .


वहीं कक्षा दसवीं में science stream का चुनाव करना उन्हें एक और महत्वपूर्ण option प्रदान करता है वो ये की वो आगे चलकर अपने academic career चाहें तो streams (Arts या Commerce) बदल सकते हैं.
आसान भाषा में कहें तो. एक Science student चाहे तो कोई भी subject ले सकता है Arts या Commerce stream से, अगर वो अपने courses से comfortable न हुआ तो जो की उन्हें graduation level में प्रदान किया जाता है.

वहीँ इसके विपरीत, Arts और Commerce students को ये मौका प्रदान नहीं किया जाता की वो कोई दूसरा science subject का चुनाव करें.

Science Stream के अंतर्गत एक बहुत ही ज्यादा courses आते हैं जो की students को बहुत से career options प्रदान करते हैं. Science की पढाई में students को बहुत से systematic study और investigation करना पड़ता है सभी natural phenomena और occurrences, जिसमें उन्हें काफी methods जैसे की observation, experimentation का इस्तमाल करना होता है.

Class 10 के बाद Science की पढाई करने से, students अपना career इन तीन मुख्य विषयों में Physics, Chemistry और Biology में कर सकते हैं. वहीँ कुछ career options में आपको specifically एक ही subject पर ध्यान देना होता हैं वहीँ कुछ career option में एक से ज्यादा subject में ध्यान देना होता है.

Science Stream में कौन कौन से विषय  होते हैं?

1.     Physics

2.     Mathematics

3.     Chemistry

4.     Biology


Science Stream में Career Options क्या हैं

अब चलिए जानते हैं की 10वीं के बाद Science Stream के Career Options क्या होते हैं.

10th के बाद Science लेने के फायेदे

10th के बाद Science लेने के बहुत फायेदे हैं. इसमें आपको ऐसे बहुत से courses मिलेंगे जिसमें आपको चुनना होता है की आप क्या पढना चाहते हैं और किस्में अपना career बनाना चाहते हैं.

Career choices के बात करें तब अभी के समय में इसमें दो मुख्य courses जिनका students ज्यादा चुनाव करते हैं वो हैं Engineering और Medical Sciences.

जहाँ Engineering में, आपको concepts को ज्यादा समझना होता है, इसमें आपके पास analytical thinking और जल्द सीखने की क्षमता होनी चाहिए| वहीँ Medical Science में आपको याद करने के साथ साथ समझने पर भी जोर देना पड़ेगा और बहुत से नए skills को learn करना होता है.

10th के बाद आर्टस (Arts)

10th के बाद Arts Stream या Humanities Stream की पढाई करना एक बहुत ही बढ़िया choice होता है.

इसकी पढाई करने पर हमें ये पता चलता है की क्यूँ इंसानों को एक social animal कहा गया है. कैसे एक दुसरे के साथ हमें पेश आनी चाहिए. हमारे जीवन में social understanding का कितना महत्व होता है इत्यादि. Arts को आप इंसानों की पढाई करना भी कह सकते हैं.

Arts Stream में कौन कौन से Subjects होते हैं ?

Arts Stream में students को इन subjects का अध्ययन करना पड़ता है.

1.     History

2.     Geography

3.     Political Science

4.     English

5.     Economics

6.     Psychology

7.     Fine Arts

8.     Sociology

9.     Physical Education

10. Literature

Arts Stream के Career Options क्या हैं

चलिए अब जानते हैं की 10वीं के बाद students के सामने Arts Stream में क्या career options होते हैं.

·          Archaeology

·          Anthropology

·          Civil Services

·          Cartography

·          Economist

·          Geographer

·          Heritage Management

·          Historian

·          Library Management

·          Political Science

·          Population Science

·          Psychology

·          Sociology

·          Social Service

·          Teaching

·          Linguistics

·          Mass Communication / Media

·          Philosophy

·          Research

·          Writing

·          Hospitality Industry

·          Fine Arts

·          Performing Arts

·          Fashion Designing

·          Interior Designing

·          Travel and Tourism Industry

·          Law

10th के बाद Arts लेने के फायेदे

10th के बाद Arts लेने के अपने ही फायेदे होते हैं. Arts Stream का चुनाव अक्सर लोग नहीं करते हैं, वहीँ Science Stream और Commerce का ज्यादा चुनाव करते हैं.

क्यूंकि उन्हें लगता है की Arts केवल वो लोग पड़ते हैं जिनके 10th में कम मार्क्स आये हुए होते हैं. लेकिन ऐसा बिलकुल भी नहीं होता है क्यूंकि Arts Stream के बहुत ही ज्यादा फायेदे होते हैं. इसमें students को ज्यादा career option प्राप्त होते हैं वो भी ज्यादा academic में vocational के स्थान पर.

इसमें आपको ज्यादा कठिन विषय पढना नहीं पड़ता है जिससे आगे चलकर आपको IAS की तैयारी करने में आसानी होती है. इसलिए इस stream का चुनाव तब कर सकते हैं जब आप कुछ बड़े परीक्षा की तयारी कर रहे हों. वहीँ आप पूरी तरह से ये जान लेते हैं की आगे आपको क्या करना है.

10th के बाद कॉमर्स (Commerce)

10th के बाद Commerce का चुनाव बहुत से students करते हैं जिन्हें की business पसदं हैं और वो आगे जाकर अपना business भी आरंभ करना चाहते हैं. Commerce subject in Hindi एक ऐसा stream हैं जिसमें की students को trade और business के विषय में पढना होता है, वहीँ वो सभी process और activity जो की किसी एक commercial organization में हो रहा होता है.

वहीँ इसमें बहुत से careers options हैं जो की इसी  के इर्द गिर्द घूमते हैं. जो छात्र commerce stream का चुनाव करते हैं वो अपना careers इन fields में से किसी में भी कर सकते हैं जैसे की Finance, Planning, Accountancy, Broking, Banking इत्यादि.

Commerce Stream में कौन कौन से Subjects होते हैं?

अब चलिए जानते हैं की Commerce में कौन कौन से subject होते हैं. Commerce Stream में students को इन subjects का अध्ययन करना पड़ता है.

1.     Economics

2.     Accountancy

3.     Business Studies / Organisation of Commerce

4.     Mathematics

5.     English

6.     Information Practices

7.     Statistics

10th के बाद Commerce लेने के फायेदे

10th के बाद Commerce स्ट्रीम लेने के अपने ही फायेदे होते हैं. जहाँ Science Stream सबसे ज्यादा popular stream होता है लेने के लिए, वहीँ उसमें ज्यादा विकल्प भी होते हैं चुनने के लिए students को जिससे ज्यादा उलझन होती है.

वहीँ Commerce की पढाई में ये पूरी तरह से वाणिज्य के ऊपर आधारित होता है. इसलिए Commerce की पढाई करने वालों को ये भली भांति पता होता है की उन्हें आगे अपने career में क्या करना होता है. वो ज्यादा focussed होते हैं अपने career को लेकर.

Commerce Stream के Career Options क्या हैं

अब चलिए जानते हैं कि Commerce Stream के Career Options क्या है

·         Entrepreneurship

·         Chartered Accountancy

·         Forensic Accounting

·         Cost and Work Accountancy

·         Company Secretaryship

·         Investment Banking

·         Banking

·         Marketing

·         Market Research

·         Capital Marketing

·         Business Administration

·         Administration

·         Human Resource Management

·         Management

·         Insurance

·         Law



प्रोफेशनल कोर्स 

10th के बाद Students के सामने Science, Arts और Commerce Stream को छोड़कर एक चौथा career option भी होता है. ये होता है Professional Courses का. इन्हें Stream-independent भी कहा जाता है, क्यूंकि ये कोई particular stream के ऊपर निर्भर नहीं करता है.

Polytechnic Courses क्या हैं?

Polytechnic Courses या Polytechnic Diploma एक प्रकार से technical courses होते हैं जो की students को practical training प्रदान करते हैं वहीँ उनकी skills भी develop करते हैं.

ये Polytechnic courses अक्सर 3 years के regular course होते हैं जिसमें students को निरंतर classes जानी होती है. ये courses को कुछ इसप्रकार से design किया गया होता है जिससे की इसमें ज्यादा focus practical knowledge पर दिया गया होता है.

Polytechnic courses in hindi से students की skills enhancement बड़ी आसानी से हो सकती है. Polytechnic courses को students या तो Government Colleges से कर या फिर Private Colleges से भी कर सकते हैं. वहीँ government colleges में fees का होती है private की तुलना में|

Polytechnic में जो subjects पढाये जाते हैं वो भी Engineering के subjects ही होते हैं इसलिए Polytechnic में आप उसी course को कम खर्चे में पढ़ सकते हैं. इस course का duration होता है तीन वर्ष 10th के बाद.

10th के बाद Polytechnic Courses करें

यहाँ पर हम Polytechnic diploma के engineering और non-engineering courses के विषय में जानेंगे.

1.  Architectural Assistantship
2.  Civil Engineering
3.  Electrical Engineering
4.  Instrumentation & Control
5.  Mechanical Engineering
6.  Information Technology
7.  Computer Science & Engineering
8.  Chemical Engineering
9.  Dairy Engineering
10.  Textile Technology
11.  Textile Chemistry
12.  Glass and Ceramic Engineering
13.  Printing Technology
14.  Leather Technology
15.  Interior Decoration & Design
16.  Agriculture Engineering
17.  Fashion Designing and Garment Technology
18.  Paint Technology
19.  Plastic & Mould Technology
20.  Textile Design
21.  Hotel Management & Catering Service
22.  Air Craft Maintenance
23.  Avionics
24.  Modern Office Management & Secretarial Practice
25.  Library and Information Science
26.  Home Science
27.  Material Management
28.  Commercial Practice
29.  Mass Communication
30.  Pharmacy

Polytechnic Course करने के बाद क्या करें?

एक बार आपने Polytechnic Course कर लिए तब आपके सामने बहुत से option होते हैं जैसे की आप चाहें तो आगे की पढाई किसी Degree Institute में कर सकते हैं, वहीँ यदि चाहें तो आप नौकरी भी कर सकते हैं.
Polytecnic Students को आसानी से बहुत से Industries और Companies ले जाते हैं क्यूंकि उनके पास बहुत ही बढ़िया Skills होते हैं, वहीँ वो आसानी से सभी practical काम कर सकते हैं बिना कोई training के ही.

10th के बाद ITI करें

दसवीं के बाद ITI भी एक बहुत ही बढ़िया option होता है उन लोगों के लिए जो की कम पैसे में अपनी पढाई पूरी कर नौकरी पाना चाहते हैं.

ITI क्या है?

ITI का full form in Hindi: ‘Industrial Training Institute’ (ITI) होती है.  Vocation Courses के तहत ITI आता है. यह एक प्रकार का focussed training होता है जो की students को job oriented बना देता है.

इस Course में industrial training और Skill पर सबसे ज्यादा focus दिया जाता है. ITI में छात्रों को बहुत सारे courses प्रदान किये जाते हैं जिन्हें की Trades कहा जाता है|

ITI course को कोई भी student 8वीं से 12वीं तक कोई भी कर सकता है. इसमें प्रत्येक trade की eligibility अलग अलग होती है.




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ